पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में मनाया गया।सोमवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया गया है।इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र और सांसद विजय कुमार दूबे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान नेताद्वय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजनीति का शिखर पुरुष बताते हुए कहा गया कि वह किसान, गरीब, वंचित, पिछड़े और दलित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाले जमीनी नेता थे।
हिन्दू गौरव दिवस के अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कल्याण सिंह सीना ठोककर राजनीति करने वाले थे। उन्होंने अपने शासनकाल में कई ऐसे फैसले लिए जिसकी आज भी चर्चा होती है। उन्होंने अपराधी और माफियाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक बड़ा अभियान शुरू किया था। उनके शासनकाल में कई माफियाओं का एनकाउंटर हुआ था। इसके अलावा कल्याण सरकार के शासनकाल की परीक्षा व्यवस्था की आज भी चर्चा होती है। उन्होंने नकल पर जबर्दस्त नकेल लगाई थी जो आज भी मिसाल है। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते संगठित अपराध को खत्म करने के लिए डेडिकेटेड फोर्स यूपी स्पेशल टास्क फोर्स की स्थापना उनके शासनकाल के दौरान ही की गई थी। यूपी एसटीएफ को तब कई विशेष अधिकार दिए गए थे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के मिशन और उनके द्वारा शुरू किए गए लोककल्याण कारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि रामभक्त कल्याण सिंह ने बाबरी विध्वंस के बाद किसी के कंधे पर बंदूक रखने की कोशिश नहीं की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि कारसेवकों को किसी भी स्थिति में गोली नहीं चलाई जाएगी। ऐसे में बाबरी विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।बाबू जी आत्मा भी कहेंगी कि 1992 में जिसके लिए कुर्सी छोड़ी, वह सपना अब पूरा हो रहा है।
इस अवसर पर सुदर्शन पाल, अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, दुर्गेश राय,दिवाकर मणि त्रिपाठी, विवेकानन्द शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनन्द,नमो नारायण मौर्य,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव,धनंजय तिवारी, चन्द्र प्रकाश यादव चमन, मोहन प्रसाद खरवार, प्रसिद्ध नारायण दूबे,मनीष विश्वकर्मा, निखिल उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, रामाज्ञा चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।