कुशीनगरउत्तर प्रदेश

कुशीनगर में शनिवार से प्रारंभ होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी करेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र संगठनात्मक 12 जिलों के भाजपा के 118 जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को कुशीनगर स्थित रॉयल रेजीडेंसी में होगा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी दोपहर दो बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। रविवार को समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की तैयारी है।दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम को बैठक भी आहूत की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय वर्चुवल माध्यम से जुड़े। उन्होंने सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा और जिला प्रभारी रमेश सिंह, प्रशिक्षण के संयोजक जनार्दन तिवारी, जनार्दन गुप्ता से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। बताया कि प्रशिक्षण में कुल सात सत्र होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया के सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री डा महेंद्र सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण भाजपा संगठन के काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल पर साज सज्जा पर विशेष जोर दिया ताकि, विभिन्न जिलों से यहां आने वाले जिला पंचायत सदस्य अच्छा संदेश लेकर जाएं।इस अवसर पर डा पंकज सिंह ,जय प्रकाश शाही,रजनीकांत मणि त्रिपाठी,संतोष दत्त राय,अवधेश प्रताप सिंह दिवाकर मणि त्रिपाठी, दुर्गेश राय, बलिराम यादव, राधेश्याम पाण्डेय, राकेश जायसवाल,नन्द किशोर नाथानी, विश्वरंजन कुमार आनन्द,अमित पाण्डेय,अनिल प्रताप राव,अमिय गुप्ता,चन्द्रप्रभा पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}