महराजगंजउत्तर प्रदेश

जनपद के विभिन्न तटबंधों का जलशक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण।

 

महराजगंज,।जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर बाढ़ के दृष्टिगत सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया गया। मंत्री ने सबसे पहले जर्दी डोमरा और अमहवा रिंग तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने पनियरा स्थित 21.7 किमी लंबे तटबंध के 3.6 किमी बिंदु से 8.2 किमी बिंदु तक निरीक्षण किया। और अमहवा रिंग को देखा। उन्होंने अमहवा रिंग पर बाकी माई स्थान पर नदी के कटान रोधी कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी बात की। उपस्थित ग्रामीणों ने बाढ़ निरोधक कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने सिंचाई विभाग के लक्ष्मीपुर स्टोर को देखा और रिजर्व स्टॉक की जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया कि गिट्टी, मोरंग, सीमेंट की बोरी सहित सभी सामग्रियां व उपकरण मौजूद हैं।इसके उपरांत मंत्री ने बेलसर रिगौली तटबंध का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक श्री बजरंग बहादुर सिंह ने धानी गांव के निकट कटान की समस्या उठाते हुए कटाव निरोधक कार्य कराने का अनुरोध किया। इस पर मा. मंत्री जी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली मुख्य अभियंता ने बताया कि पूर्व वर्ष परियोजना को स्वीकृति हेतु शासन को भेजा गया था। किंतु स्वीकृति न मिलने से कार्य नही हो पाया। इस वर्ष परियोजना को स्वीकृत कराकर कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने सिंचाई विभाग धानी स्टोर को भी देखा और रिजर्व स्टॉक पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखें, नदियों की लगातार मॉनिटरिंग करें और रिजर्व स्टॉक में सभी वस्तुओं एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ निरोधक कार्यों में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सिंचाई आलोक जैन, अधिशासी अभियंता राजीव कपिल, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, सहायक अभियंता आमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}