हर्षोल्लास के साथ मनाया गया थाई राजमाता का जन्मदिन

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर।बुद्ध स्थली स्थित रॉयल थाई मोनेस्ट्री परिसर में थाईलैंड की राजमाता सिरकित कितीयाकारा का 91 वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भिक्षुओं ने बुद्ध का पूजन कर राजमाता के दीर्घायु की कामना की।शनिवार को रॉयल थाई के मुख्य मंदिर में थाईलैंड के नौवें राजा भूमि बोल अदूयदेज रामा की पत्नी और वर्तमान राजा वजीरालोंग कर्न रामा दसवें की माता सिरकित के जन्मदिन पर मुख्य भन्ते पी सोम पोंग व भन्ते था थे बोदियोंग के निर्देशन में विभिन्न बुद्ध बिहारों के बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म पाठ के साथ तथागत बुद्ध का पूजन, अर्चन किया और राजमाता के दीर्घायु और खुशहाल जीवन प्रार्थना की। इसके बाद भिक्षुओ को संघदान दिया गया तथा 200 लोगों को खाद्यान्न बितरित किया गया। भिक्षुओ ने मुख्य मंदिर पहुंच तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन पूजम कर चीवर चढ़ाया और विश्व कल्याण की कामना की। विदित हो कि वर्ष 2000 में थाई राजपरिवार द्वारा जन कल्याण के लिए निःशुल्क क्लिनिक शुरू किया गया। इस अवसर पर देश व थाईलैंड में उनका जन्मदिन मदर डे के रूप में मनाया गया। 191 मरीजों की थाई क्लिनिक के चिकित्सक डॉ बीएन सिंह के नेतृत्व में भारतेंदु सिंह, अशोक पाण्डेय, डॉ रंजीत, सीमा सिंह, अरविंद द्वारा जांचकर तीन दिन की निःशुल्क दवा बितरित की। इस दौरान भन्ते पी सोंक्रांन, भन्ते पी पविंग, भन्ते पी नरोंग, भन्ते शील प्रकाश, भन्ते संदीप लामा, भन्ते मायी बिक़, पी नंदिका, भन्ते समिट भन्ते, भन्ते उपाली, भन्ते आलोक, भन्ते यशपाल, भन्ते मैत्री, भन्ते सागर, भन्ते अछिन्दा, भन्ते संतोष,अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक गोंड़, सूरज, राहुल भन्ते आदि मौजूद रहे।