21 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक नेपाली गिरफ्तार

महराजगंज।सोनौली पुलिस व 66 वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर 21 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के दिशा निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मेंउपनिरीक्षक गंगाराम यादव व अखिलेश प्रताप सिंह मय हमराह का. मनीष सिंह, आज्ञाराम,संजीव कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह,विशाल सिंह व एसएसबी 66 वी वाहिनी सी कंपनी सहायक कमांडेंट परमात्मा सिंह, हेड का. धर्मेंद्र कुमार राम, का. मोहम्मद आरिफ,संदीप वर्मा व अश्वनी सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर तिलहवा तिराहा ग्राम फरेन्दी तिवारी के समीप 21 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।आरोपी की पहचान सहेंद्र चाई पुत्र तूफानी चाई निवासी वार्ड नंबर-03 सियारी गांव पालिका सीतापुर जिला-रूपंदेही नेपाल के रूप में हुई।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया की आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 108/2023 धारा-8/22/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया जहा उसे जेल भेज दिया गया।