किसान दिवस के अवसर पर किसानों को वितरण किया गया अन्न मिनी किट ।

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा बताया गया है कि भारत सरकार के कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा विभिन्न समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षणों को नियमित रूप से सम्पूर्ण भारत वर्ष में सम्पादित कराया जा रहा हैं, जिसमें प्रदेश के अन्तर्गत भी जनपद स्तर पर विभिन्न चयनित इकाईयों का सर्वेक्षण भारत सरकार प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाता है। उक्त सर्वेक्षणों के दौरान सर्वेक्षण की जानकारी के अभाव में प्रतिदर्श इकाईयों से आँकड़ों के संग्रहण में अपेक्षित राहयोग नही मिल पाता है। जिससे संग्रहित आँकड़ों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान वास्तविक रूप से परिलक्षित नही हो पा रहा है। प्रदेश में हो रहे निवेश, विनिर्माण के क्षेत्र में उत्पादन, निर्माण, सेवा क्षेत्र, व्यापार आदि क्षेत्रों में सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जा रहे योगदान का ससमय एवं सही ऑकलन इन सर्वेक्षणो के माध्यम से किया जाता है। इस हेतु सम्बन्धित सेक्टर से जुड़े सभी इकाईयों, उनके उत्पाद से जुड़े आँकड़ों जिसके आधार पर राज्य आय की गणना की जाती है। के आंकलन करने वाले सम्बन्धित विभागों एवं आम जनमानस को संवेदित किये जाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21.07.2023 को अपरान्ह 4.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार महराजगंज में संगोष्ठी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ।बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा दिया गया है।