न्यायालय के आदेश पर दो वारंटी को जेल।
पुरन्दरपुर।पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आदेश पर क्षेत्र में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तार अभियान को लेकर पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा दो लोगो को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान में अमर सिंह पुत्र निरंजन,अरुण कुमार पुत्र चतुर्गुण,निवासी गण कैथ वालिया सर्वजीत को पूर्व में दर्ज मुकदमा वाद संख्या धारा 2176/13धारा 147,148,149,323,504,506,452,325,भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया बताया जाता है की उक्त दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे इस क्रम में न्यायालय द्वारा उन्हे वारंट जारी कर दिया गया था।इस क्रम में स्थानीय पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेज दिया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव,उप निरीक्षक विनीत कुमार यादव,कास्टेबल जय प्रकाश यादव,कास्टेबल खुश्बू पाण्डेय सहित अन्य शमिल रहे।