नवागत थानाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद ने संभाला कार्यभार।

आशुतोष की रिपोर्ट
परसामलिक।पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन के क्रम में निवर्तमान थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल को प्रभारी मीडिया सेल महराजगंज बनाए जाने के उपरांत नवागत थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सुधाकर प्रसाद ने परसामलिक थाने का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिया।
नवागत थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित को समय पर उचित न्याय दिलाने और गरीब असहाय फरियादियों की पारर्दर्शिता पूर्वक फरियाद सुनकर उनको समय पर निष्पक्ष न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संपूर्ण थाना क्षेत्र को अवैध तस्करी, अपराध मुक्त रखने व शांति व्यवस्था का सफल प्रयास करेंगें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि वह बगैर किसी दबाव एवं डर के हमसे संपर्क करें तथा उनकी समस्याओं का यथासंभव निवारण किया जाएगा। नए थानाध्यक्ष के सामने इंडो नेपाल सीमा से सटे सरहदी इलाकों खासकर रेहरा, सेवतरी, अहिरौली से हो रही खाद्यान्न व उर्वरक की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम सबसे बड़ी चुनौती होगी। नवागत थानाध्यक्ष इन सभी समस्याओं पर अंकुश लगाने में कितने कामयाब होंगे यह तो आने वाले समय पर निर्भर करेगा।