164 जोड़ों का हुआ विवाह संपन्न।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लाक परिसर मे जनपद के 164 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
इसमें 148 जोड़ों का हिन्दू रिवाज से और 16 जोड़े का निकाह हुआ।
विवाह समारोह में अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह कन्यादान के समय मौजूद रहे और विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम स्थल जोड़ों और उनके रिश्तेदारों से भरा रहा।
नवविवाहित जोड़ों को योजना के तहत 35 हजार रुपये की आर्थिक मदद कन्या के खाते में, 10 हजार के कपड़े, बिछिया, पायल, 7 बर्तन, 1 जोड़ी वस्त्र, व 6 हजार के अन्य सामान दिए गये ।
बीच- बीच में विवाह गीत भी गाये जाते रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार गरीबों के लिए आम गरीबो के लिए काम कर रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लागू कर हर गरीब को बिना जात-पात के भेदभाव के लाभ देने का काम किया।
आज यहां निर्धन 164जोड़ी सामूहिक विवाह मिसाल है।
देश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है गरीबों का विशेष ख्याल रखा गया इनको विभिन्न योजनाओं को चला कर लाभान्वित किया जाता है प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सत्ता की बागडोर संभालते ही सर्वप्रथम गरीबों के हितों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया।
खंड विकास प्रवीण कुमार शुक्ल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह व अध्यक्षता समाज कल्याण अधिकारी विपिन पान्डेय ने किया।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी श्याम सुन्दर तिवारी एडीओ आई एस बी प्रमोद कुमार सिंह अखिलेश कुमार सिंह, विजय कनौजिया, रूद्र प्रताप सिंह, बब्बू सिंह, रानू अग्रहरी, राजेश साहनी आदि लोग मौजूद रहे।