महराजगंजउत्तर प्रदेश

विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर  नौतनवां पुलिस एसएसबी के द्वारा बाल श्रम रोकने हेतु लोगो को किया गया जागरूक।

महराजगंज। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बाल मजदूरी रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर थाना नौतनवां पुलिस, एसएसबी तथा प्लान इंडिया के लोगों द्वारा कस्बा नौतनवा में बाल श्रम रोकने हेतु जागरूकता फैलाई गई । तथा पैदल मार्च कर कार्यवाही की गई।इस दौरान अधिकारी कर्मचारी शहर के होटल, कारखाना में पहुंचे और बाल मजदूरी नहीं कराए जाने की समझाइश दी। इस दौरान व्यापारी एवं ठेकेदारों से बंधपत्र भी भरवाया गया। भविष्य में उनके द्वारा कभी भी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चो से काम नहीं करवाया जाएगा और अगर किसी को 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम करवाते देखेंगे तो उनके द्वारा रोका जाएगा एवं उसकी शिकायत की जाएगी। जिसमें थाना नौतनवां पुलिस व एसएसबी पुलिस, महिला एवं बाल विकास एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। संयुक्त संयोजन से महराजगंज जिले के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रमिक को रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। संयुक्त अभियान के दौरान अधिकारी-कर्मचारी शहर के विभिन्ना दुकान,होटल,रेस्टाटेंर और कारखाना पहुंचे। वहां प्रबंधन को बाल श्रम निषेध के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और उन्हें भविष्य में भी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम नहीं करवाए जाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि बाल मजदूरी रोकने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है । इसके खिलाफ जागरूकता फैलाना ताकि लोग समझ सके कि बाल मजदूरी देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बाल मजदूरी रोकने का दूसरा उपाय है शिक्षा का प्रचार-प्रसार क्योंकि अशिक्षित व्यक्ति बाल मजदूरी को नहीं समझता है। शिक्षा का प्रसार होगा तो बाल मजदूरी पर रोक लगेगी तथा लोग बाल श्रम के प्रति जागरूक होंगे। जागरूकता अभियान में थाना नौतनवां पुलिस, एसएसबी पुलिस, प्लान इंडिया के लोग,श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}