कुशीनगरउत्तर प्रदेश

पिछड़ा वर्ग अधिकार संकल्प अभियान की बैठक संपन्न

नसरूल्लाह अंसारी की रिपोर्ट

*कुशीनगर।* जिला मुख्यालय पडरौना रविंद्रनगर धूस स्थित एरा पब्लिक स्कूल में रविवार को पिछड़ा वर्ग अधिकार संकल्प अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अथिति कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री लल्लू ने कहा कि, ‘हमारे अभियान का दो उद्देश्य है। पहला, देश में जातीय जनगणना हो और दूसरा 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग के सीटों पर उनका हक दिया जाएं। इस अभियान की शुरुवात आज कुशीनगर जनपद से हो रही है, आगे इस अभियान को समूचे प्रदेश में लेकर जायेंगे और पिछड़ा वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सबको जागरूक एवं एकजुट करेंगे। प्रदेश मे पिछ़़डो के साथ जातीय होती है। लेकिन पिछडे समाज के नेता वहां नहीं पहुंच पाते है। मोदी सरकार मे अतिरिक्त सचिवो मे एक भी सचिव ओ बी सी का नहीं है।
कार्यक्रम के आयोजक कहा कि मनोज विश्व कर्मा ने कहा किआज सरकार हम पिछड़े वर्ग के लोगो के हक पर डाका डालने का काम कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडोवकेट जितेंद्र पटेल कहा कि अब वह समय आ गया है कि हम लोगो को अपनी एकजुटता का परिचय देने का ,जब तक पिछडे समाज मे एकजुटता नही आयेगा तब हम लोगो के हक व अधिकार नही मिलेगा।
इस दौरान कार्यकारी स़गंठन मे
राघवेंद्र सिंह पटेल अध्यक्ष, मनोज विश्वकर्मा उपाध्यक्ष संगठन,मुन्ना चौहान उपाध्यक्ष, राजेश्वर शर्मा उपाध्यक्ष, महेश प्रजापति उपाध्यक्ष, विवेक वर्मा उपाध्यक्ष, मनोज चौरसिया उपाध्यक्ष सोसल मीडिया, जितेंद्र पटेल उपाध्यक्ष, स्वामीनाथ यादव सचिव, कमलेश कुशवाहा सचिव, अमरनाथ यादव सचिव गौरीशंकर सिंह सचिव, दीनानाथ चौहान, सचिव विवेक सिंह सचिव, सुशीला देवी सचिव, शिव कुमार विश्वकर्मा सचिव, ओमप्रकाश गुप्ता सचिव चुने गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}