महराजगंज

सभी थानो पर किया गया थाना संवाद दिवस का आयोजन।

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी थानो पर थाना संवाद दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा कहा गया कि किसी साथी को रहने-खाने या कोई अन्य समस्या तो नहीं है। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में किसी प्रकार की परेशानी हो तो, बिना किसी संकोच के साझा कर सकता है। नौकरी में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो वह भी बताएं, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आप सब आराम से काम करें, किसी प्रकार का तनाव न लें। मौका था थाना संवाद दिवस का अधिकारियों ने अपने मातहतों से संवाद किया। उनकी समस्याओं का सुना और निस्तारण भी किया। सिन्दुरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना संवाद दिवस में पुलिसकर्मियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया। रहने-खाने व अन्य दिक्कतों की जानकारी ली गई। इसी तरह जिले के सभी थाना,कोतवाली आदि में भी संवाद दिवस का आयोजन हुआ। थाना संवाद दिवस पर एएसपी ने बताया कि थाना संवाद दिवस प्रत्येक रविवार को आयोजन किया जाता है। सीओ या एसओ द्वारा थाने के कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में बात किया गया। कोई नई बात या पारिवारिक समस्या, रहने, खाने नौकरी,आदि सभी बिदुओं पर बात की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}