महराजगंज

बाइक की आमने सामने टक्कर में पिता पुत्री घायल पिता की हालत गंभीर।

सुनील पांडेय की रिपोर्ट 

कोल्हुई।स्थानीय उपनगर कुल्ही बाजार के नौतनवा रोड पर बुधवार दोपहर दो बाइक आमने-सामने टक्कर में बाप बेटी घायल हो गए जिसमें पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है
जानकारी के अनुसार कोल्हुई बाजार निवासी परमहंस सिंह अपनी बेटी पम्मी को लेकर वापस घर आ रहे थे जैसे ही नौतनवा रोड पर घर की तरफ मुड़े कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोर से टक्कर मार दी जिसमें कोल्हुई निवासी परमहंस सिंह उम्र 58 और पम्मी सिंह उम्र 25 गंभीर रूप से घायल हो गए
मौके पर पहुंची पुलिस नया स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उन्हीं के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया बताया जा रहा है पिता पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में पिता पुत्री घायल होने की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}