कुशीनगरराजनीति

सांसद व विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया नगर का भ्रमण।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट

कुशीनगर । नगर निकाय चुनाव में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। खड्डा नगर पंचायत में भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जनता को अपने- अपने पक्ष में करने का पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। नगर के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशी सुबह से देर शाम तक नुक्कड़ सभा, गली मुहल्लों में जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगे हुए हैं। गुरुवार को सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ नगर में भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी संगीता वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए समर्थन मांगा। सांसद व विधायक ने कहा की भाजपा सरकार के विकास कार्यों, बेहतर कानून व्यवस्था की बदौलत उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार को दुरुस्त करने में जुटी है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। भाजपा नेताओं ने विकास को रफ्तार देने के लिए खड्डा की जनता को नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता वर्मा एवं सभासद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से चुनाव जिताने की अपील कर जनसमर्थन मांगा। इस दौरान प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय, डा.निलेश मिश्र, दुर्गेश वर्मा, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, अजय गोविन्द राव, विजय कन्नौजिया, कुणाल राव, प्रिंस मद्धेशिया, चन्द्र प्रकाश तिवारी, आनंद सिंह, प्रशांत मिश्र आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}