उत्तर प्रदेश
Trending

शहीद वीर विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का आयोजन ।

महराजगंज :- ठूठीबारी के वीर सपूत शहीद वीर विजय कुमार की 16 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । बतादे की 6 अप्रेल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद वीर विजय कुमार देश की रक्षा करते समय नक्सली हमले में शहीद हो गए थे । जो कि शहीद वीर विजय कुमार के 16 वीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में ठूठीबारी ग्राम प्रधान अजय कुमार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमे पुलिस व एसएसबी , ग्रामीण लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।
लोगो ने बताया कि शहीद वीर विजय कुमार देश की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में 6 अप्रेल 2010 को शहीद हो गए थे । इनकी बहादुरी वीरता को कभी भुलाया नही जा सकता आज भी हम सभी के दिलों में है गर्व के साथ वीर जवान को हमेशा याद करते रहेंगे । आपकी वीरता को यह राष्ट्र सदैव याद रखेगा । इस दौरान ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर, एसएसबी के जवान, दुर्गा प्रसाद गुप्त, भवन प्रसाद गुप्ता, विश्वम्भर पाठक, अवधेश मद्धेशिया, ग्रामीण सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

(आकाश काश्यप)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}