
महराजगंज । कोल्हुई क्षेत्र के मोगलहा गांव में बाइक पर स्टंट और स्टैंडबाजी करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यातायात पुलिस हरकत में आई।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मोगलहा–एकसड़वा मार्ग पर बाइक से स्टैंडबाजी कर रहा था। इस दौरान न केवल उसकी अपनी जान जोखिम में थी, बल्कि राह चलते लोगों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो गया था।
मामले का संज्ञान लेते हुए महराजगंज यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की और संबंधित बाइक का ऑनलाइन चालान काट दिया।
एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर स्टंट या लापरवाही से वाहन न चलाएं, इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।
(सुनील पाण्डेय)


