उत्तर प्रदेश
Trending

फार्मर रजिस्ट्री व गेहूं खरीद का डीएम ने किया निरीक्षण ।

महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को ग्राम पंचायत सोनरा पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री और गेहूं खरीद व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। पंचायत भवन में रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि कुल 449 किसानों में से 341 की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि 108 प्रकरण लंबित हैं। इनमें 38 मामलों में नाम असंगति पाई गई है, जिनके सुधार की कार्रवाई चल रही है। मौके पर दो किसानों की रजिस्ट्री भी कराई गई।
डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसे मिशन मोड में पूरा किया जाए। किसानों से अपील की कि वे रजिस्ट्री कराकर योजनाओं का लाभ लें। एसडीएम सदर को खतौनी से संबंधित त्रुटियों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सोनरा स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बोरों की कमी के कारण खरीद शुरू न होने पर नाराजगी जताते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को तत्काल बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी किसान बिना गेहूं बेचे वापस न जाए और क्रय केंद्रों पर पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}