उत्तर प्रदेश
Trending

जयकारों के साथ निकली श्री रूद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा ।

महराजगंज । सिंदुरिया विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा टोला शीतलपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ शीतला महादेव मंदिर की भव्य कलश यात्रा सोमवार को जयकारे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 251 कुंवारी कन्याए अपने सिर पर मंगल कलश रख कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पतरेंगवा टोला शीतलापुर शीतला महादेव मंदिर से निकलकर शितलापूर,पतरेंगवा,अरनहवां, सुकऊ टोला होते हुए सिंदुरिया स्थित नारायणी नहर पर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पंडित शिव शरण दुबे के वैदिक मंत्र उच्चारणों द्वारा कलश में जलभर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान कलश यात्रा में भक्तगण व महिलाए मंगलगीत गाते हुए कलश यात्रा में शामिल रहीं। भक्तो के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। साथ ही दर्जनों मोटरसाइकिल, टैक्टर-ट्राली व बोलेरो पर सवार महिला-पुरुष भक्तगण कलश यात्रा में शामिल रहे। यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित शिव शरण दुबे व मुख्य यजमान शिवपूजन प्रजापति गीता देवी व त्रिलोकी सुशीला देवी हैं। साथ ही अवध आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा यज्ञ में प्रतिदिन भव्य रामलीला कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 14 अप्रैल दिन मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ होना सुनिश्चित किया गया है। कलश यात्रा में शामिल
गिरजानंद प्रजापति, खेदन प्रजापति, राममिलन प्रजापति, सुदर्शन प्रजापति, दुःखी प्रजापति,संजय नयेपल, सुग्रीव प्रजापति सुरेश गिरधारी, नौतनवा के बरगदवां बेलहिया के बाबा धर्म दास महाराज, ग्राम प्रधान श्यामानंद कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।

(विक्की कुमार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}