उत्तर प्रदेश
Trending

राष्ट्रीय लोक अदालत का महराजगंज में का हुआ आयोजन ‘ ।

महराजगंज। न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर लोक अदालत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार विशेष जागरूकता वाहन को न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए उन्होंने न्यायालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण कर आमजन, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सुलभ व त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। इससे न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}