उत्तर प्रदेश
Trending

भव्य कलश यात्रा के साथ शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ

महराजगंज: बृजमनगंज क्षेत्र के हरनामपुर में शनिवार को श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल और भाजपा नेता सिंटू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव, सिद्धेश्वर चौरसिया, विनोद जायसवाल, शीतलाल गुप्ता, जेपी गौड़, बबलू चौरसिया, पूर्व प्रधान अमित पासवान, प्रधान प्रतिनिधि अशोक पटवा, गणेश गुप्ता, झींनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, जितेंद्र शर्मा और कन्हैया चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार हरनामपुर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा और भव्य झांकियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}