उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

गाली-गलौज व मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ तहरीर ।

महराजगंज । सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुजहना बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र मिश्रा पुत्र ध्रुपनारायण मिश्रा ने गांव के तीन लोगों पर दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिंदुरिया थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे गांव के ही ईश्वर वर्मा पुत्र लक्ष्मी, लालू वर्मा पुत्र मुन्ना तथा लक्ष्मी पुत्र जगई उसके दरवाजे पर आ गए और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दी, जिससे उसके बाएं हाथ में अंदरूनी चोट लग गई और काफी दर्द हो रहा है।
पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}