
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने रविवार को परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
कोतवाली क्षेत्र स्थित जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की।
एसपी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा नकलविहीन, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
