Uncategorised
Trending

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादें, मौके पर निस्तारित किए 10 प्रकरण

महिला का दोबारा जारी हुआ राशन कार्ड, फोन पर लेकर जाना हाल ।

महराजगंज, । तहसील फरेंदा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। समाधान दिवस में कुल 40 प्रकरण आए, जिनमें से 10 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम की पहल पर महिला को मिला नया राशन कार्ड
शिवपुर निवासी रेशमा पत्नी रामबरन ने बताया कि आपूर्ति विभाग की लापरवाही से उसका पूर्व में बना राशन कार्ड निरस्त हो गया था। डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बताया कि मुखिया की मृत्यु के कारण कार्ड निरस्त हुआ था। आवश्यक कार्रवाई कर महिला के नाम पर नया राशन कार्ड जारी कर दिया गया।
पुराने प्रकरणों की फोन पर ली जानकारी
जिलाधिकारी ने 07 फरवरी को आए कुछ मामलों की स्थिति जानने के लिए शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता की।
संजय कुमार जयसवाल, निवासी ग्राम बहादुरी ने बताया कि उनकी भूमि पैमाइश की मांग पर लेखपाल ने कार्रवाई कर दी है।
अक्षय कुमार, निवासी कानापार उर्फ रामनगर ने बताया कि खतौनी में नाम संशोधन का कार्य तहसील द्वारा पूरा कर दिया गया है।
दोनों शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर संतोष जताया और डीएम के प्रति आभार व्यक्त किया।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
डीएम ने कहा कि शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का ध्यान रखा जाए। तहसील दिवस और आईजीआरएस के प्रकरणों में अधिकारी समय व गुणवत्ता को प्राथमिकता दें और अंतिम रिपोर्ट से पहले शिकायतकर्ता से बात अवश्य करें। निस्तारण की निगरानी स्वयं करने को भी कहा।
अधिकारियों की उपस्थिति
संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, एसडीएम शैलेन्द्र गौतम, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, अधिशासी अधिकारी जल निगम आतिफ हुसैन, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए ऋद्धि पांडेय, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}