Uncategorised
Trending
शिविर में बनवा लें दिव्यांगता प्रमाण पत्र -सीएमओ
कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगा 22 फरवरी को शिविर
महराजगंज । जिन दिव्यांगो का अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बना है। वह लोग शिविर में जाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनेगा। इसके लिए 22 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर लगेगा।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनाथ प्रसाद ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए दिनांक 22 फरवरी दिन रविवार को लगने वाले शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रहेगी। अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
शिविर में जिन चिकित्सकों को लगाया गया है उनमें नेत्र सर्जन डॉ मनीष निगम, ईएनटी सर्जन डॉ अनूप कुमार सिंह, आर्थो सर्जन डॉ अखिलेश कुमार तथा फिजिशियन डॉ रंजन कुमार सिंह के नाम हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ के पी सिंह ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण बनवाने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, फोटो व यदि आनलाइन किया है तो उसकी कापी लाना होगा।

