Uncategorised
Trending

विशेष मतदाता अभियान, 22 फरवरी को

महराजगंज ‘। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत आज 22 फरवरी, रविवार को चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
अधिकारियों के अनुसार इससे पहले 11, 18 और 31 जनवरी को तीन विशेष अभियान दिवस पूरे किए जा चुके हैं। आज का अभियान राज्य के सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ अपने-अपने केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे तथा उनके पास 6 जनवरी 2026 की प्रकाशित मतदाता सूची के साथ सभी आवश्यक फॉर्म—6, 6A, 7 और 8—की पर्याप्त प्रतियाँ होंगी।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, जहाँ मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को अभियान की जानकारी दे दी गई है और उनसे सहयोग भी प्राप्त किया जाएगा। ग्राम प्रधान, सभासद और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि सभी नागरिक अपने-अपने बूथ पर पहुँचकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँच लें। जिनका नाम सूची में नहीं है या जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे फॉर्म 6 भरकर बीएलओ को दें या ECINET ऐप एवं voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।
प्रविष्टि में संशोधन के लिए फॉर्म 8 उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}