कुशीनगरक्राइम
Trending

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व धमकी देने का आरोप, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज ।

महराजगंज । सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती के पिता ने अब्दुल्ला नामक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगाने तथा परिवार को परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी 21 वर्षीय बेटी गोरखपुर में रहकर जे.एनएम की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि अब्दुल्ला पुत्र कमालुद्दीन उनकी बेटी को लगातार बात करने के लिए परेशान करता था।
पीड़ित पिता के अनुसार 8 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे आरोपी उनकी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी के बारे में जानकारी करने जब वह आरोपी के घर सिंदुरिया पहुंचे तो वहां मौजूद उसके दोस्त अरबाज ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जानमाल की धमकी दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण, धमकी व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}