Uncategorised
Trending

पुरन्दरपुर थाने का जिलाधिकारी व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

महिला शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर जानी कार्रवाई की स्थिति ।

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शनिवार को थाना पुरन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की सभी व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों की विस्तार से जांच-पड़ताल की गई।
अधिकारियों ने शस्त्रागार में हथियारों की सफाई-रखरखाव, रजिस्टरों की अद्यतन स्थिति, मालखाने में जब्तशुदा सामग्री के रख-रखाव व सुरक्षा, हवालात की साफ-सफाई और बंदियों की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही महिला हेल्पडेस्क, पुलिसकर्मियों की मेस व बैरक, मिशन शक्ति केंद्र तथा CCTNS सिस्टम की कार्यप्रणाली की भी जांच की।
मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला शिकायतकर्ता प्रियंका पत्नी राकेश चौरसिया से फोन पर बातचीत कर कार्रवाई की जानकारी ली। महिला ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का समाधान करा दिया है और वह कार्रवाई से संतुष्ट है।
जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी बीट आरक्षियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर जनसामान्य की समस्याओं को सुनने और त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08 सहित सभी आवश्यक प्रपत्रों को अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपराध नियंत्रण हेतु क्षेत्र में सक्रिय रहकर हिस्ट्रीशीटरों व शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और जनता की सेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
निरीक्षण के समय थाने के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}