महराजगंज । घुघली थाना क्षेत्र के पिपरा मुण्डेरी गांव के पास पुरैना–परतावल मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव से नटवा स्थित अपने बुआ के घर जा रही रेखा (17), सचिन (20) और सुदामा (65) एक ही मोटरसाइकिल से पुरैना से परतावल की ओर जा रहे थे। पिपरा मुण्डेरी के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मनोहर सिंह

