महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में जन्मे बच्चों के आधार कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा हेतु अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आधार नामांकन कार्य से जुड़ी निजी एजेंसियों, डाकघर तथा बैंकों द्वारा आधार निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में फर्जी आधार कार्ड बनने न पाए, इसके लिए सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने आधार निर्माण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाधिकारी ने जिलाअनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने फर्जी आधार पर सख्ती के निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में जन्मे बच्चों के आधार कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा हेतु अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आधार नामांकन कार्य से जुड़ी निजी एजेंसियों, डाकघर तथा बैंकों द्वारा आधार निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में फर्जी आधार कार्ड बनने न पाए, इसके लिए सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने आधार निर्माण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे बच्चों के आधार बनवाने में कोई बाधा न आए।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र के नवजात बच्चों की अद्यतन सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी बच्चा आधार नामांकन से वंचित न रहे।
डीएम ने कहा कि आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और सभी पात्र बच्चों का आधार बनना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी आधार निर्माण में शामिल पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ज़ोनल मैनेजर सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे बच्चों के आधार बनवाने में कोई बाधा न आए।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र के नवजात बच्चों की अद्यतन सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी बच्चा आधार नामांकन से वंचित न रहे।
डीएम ने कहा कि आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और सभी पात्र बच्चों का आधार बनना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी आधार निर्माण में शामिल पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ज़ोनल मैनेजर सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।