उत्तर प्रदेश

अधूरी नाली बनी मुसीबत, सिंदुरिया–झांझनपुर मार्ग पर घंटों जाम से लोग हलकान ।

महराजगंज । विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे से झांझनपुर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को अर्धनिर्मित नाली के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क संकरी होने और निर्माण कार्य अधूरा रहने से वाहनों की आवाजाही बाधित रही और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मंगलवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण इस मार्ग पर भीड़ अधिक रहती है, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। कई बार ग्रामीणों और वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। जाम के चलते ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है, जिसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जाम के दौरान पुलिस की सक्रियता पर्याप्त नहीं रहती, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

 

विक्की कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}