उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

85 बच्चों का हुआ पंजीकरण, 32 बच्चे इलाज के लिए रवाना ।

महराजगंज । जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और इस्लाम ट्रेन संस्था के संयुक्त तत्वावधान मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से कटे होंठ एवं तालू वाले 85 बच्चों का पंजीकरण किया गया। इनमें से इलाज व आपरेशन के लिए 45 बच्चों का चयन किया गया। जबकि चयनित बच्चों में से 32 बच्चों के इलाज के लिए संस्था के बस से रवाना किया गया। बस को जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीर विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव तथा वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एवी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कर बस को रवाना किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके द्विवेदी एवं डॉ एवी त्रिपाठी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके के प्रति लोगों में जागरूकता लाना तथा बच्चों व परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। शिविर में इलाज के लिए चयनित बच्चों का आपरेशन और सम्पूर्ण इलाज निशुल्क है।डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह व डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव ने कहा कि डीईआईसी सेंटर्स के माध्यम से बच्चों के जन्मजात कटे होंठ एवं तालू,दिल में छेद ,कम सूनना आदि जैसी 45 प्रकार की बीमारियों का भी इलाज आरबीएसके के तहत किया जाता है‌। डीईआईसी मैनेजर डॉ मोहम्मद कमरूज्जमा लारी ने बताया कि आरबीएसके के तहत छह सप्ताह से छह साल के बच्चों का आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों पर पंजीकृत टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। सिप्स अस्पताल प्लास्टिक सर्जन व इस्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ रितेश और उनकी टीम द्वारा भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।

 

शिव कुमार पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}