उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

हरिहरपुर पीएचसी पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

महराजगंज । विकास खंड मिठौरा अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम पंचायत हरिहरपुर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य मेले में पहुंचे मरीजों ने पंजीकरण कराकर शुगर, बीपी सहित मौसमी बीमारियों की जांच कराई। चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। मेले में महिलाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सक्रिय व जागरूक नजर आए। आशा कार्यकत्रियों एवं आशा संगिनियों ने भी स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
इस स्वास्थ्य मेले में सिंदुरिया, हरिहरपुर, पतरेंगवा, गोबरही, पकड़ियार बुजुर्ग, सिसवनिया, मुजहना बुजुर्ग, मंगलापुर व मोतीपुर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
फार्मासिस्ट उमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मेले में कुल 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर अनीता उपाध्याय, डॉक्टर फाकरून, विजय प्रताप सिंह, सीएचओ रीता यादव, फार्मासिस्ट उमेश चंद्र गुप्ता, आरबीएसके टीम के डॉ. सतीश प्रजापति, जनार्दन, अरुण पटेल, अजीत, मनोरमा, मणि त्रिपाठी, शिल्पी, आशा कार्यकत्री सुनीता देवी, बिंद्रावती देवी, सुमन तिवारी, मंजू गुप्ता, आशा संगिनी सुधा पटेल, मंजू पटेल, रीता देवी, प्रेमलता, सरिता देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहे।

 

(विक्की कुमार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}