उत्तर प्रदेश
Trending

सचिन के सीआईएसएफ में चयन से बढ़ा क्षेत्र का गौरव ।

महराजगंज । बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला निवासी सचिन कुमार चौरसिया का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सचिन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बताया जाता है कि सचिन शुरू से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया और लगातार परिश्रम करते हुए सीआईएसएफ जैसी प्रतिष्ठित केंद्रीय सुरक्षा बल में स्थान प्राप्त किया। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
सचिन के चयन की सूचना मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके पिता बिकन चौरसिया, माता नीति देवी और भाई प्रवेश चौरसिया ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल सभासद झीनक विश्वकर्मा जगदंबा जायसवाल प्रधान प्रतिनिधि सुनील सहानी, नीरज, प्रमोद, विकास, सुनील, सतीश, प्रवेश, अनिल, मनीष, पंकज, दीपक सहित अन्य ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर सचिन को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों का कहना है कि सचिन की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी और क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी

सौरभ जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}