शानदार खेल की बदौलत प्रेस क्लब के मीडिया की टीम ने लायंस क्लब को 7 विकेट से हराया ।
महराजगंज । नौतनवां लायंस क्लब एकादश एवं प्रेस क्लब महाराजगंज की नौतनवा तहसील इकाई के मीडिया एकादश के बीच मंगलवार को नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मीडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लायंस क्लब को 7 विकेट से हरा दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पर सीओ ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वही प्रतियोगिता के समापन पर 66 बटालियन के कमांडेंट जगदीश धवई एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। लायंस क्लब के कप्तान अभिषेक जोशुआ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसमें टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 ओवरों में 140 रन बनाए। जिसमें अभिषेक जोशुआ ने 31, साबी जाफरी ने 23 एवं नफीस ने 23 रनों का योगदान दिया। मीडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहित कनौजिया ने दो विकेट, कप्तान अमित त्रिपाठी, अजय जायसवाल एवं मुकेश साहनी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 11 में ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। जिसमें मुकेश साहनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 गेंद पर 88 रन बनाएं और नाबाद रहे। वहीं कप्तान अमित त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन नाबाद बनाएं। लायंस क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ब्रायन जोशुआ ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ़ द मैच मुकेश साहनी को घोषित किया गया जबकि बेस्ट आलराउंडर अमित त्रिपाठी को चुना गया । इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष डेनियल जोशुआ, सचिव अमरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सह सचिव माइकल जोशुआ शंभू जयसवाल मनजीत सिंह, मीडिया की तरफ से राहुल त्रिपाठी अरविंद त्रिपाठी अजय जायसवाल उमेश मद्धेशिया संजय जयसवाल पुनीत वर्मा मनोज पांडे कृष्णा गुप्ता सतीश यादव प्रिंस यादव बड़ी संख्या में मीडिया के भी लोग मौजूद रहे।



