
महराजगंज ।- मौनी अमावस्या पर्व को लेकर दिन रविवार को भक्तों में काफी उत्साह आस्था का माहौल देखने को मिला ।
बतादे की मौनी अमावस्या पर्व को लेकर दिन रविवार को भारत नेपाल सीमा के सटे नेपाल मे स्थित त्रिवेणी घाट पर भक्तों ने हजारों की संख्या में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया । बतादे की दिन शनिवार देर शाम से ही भक्त भारी संख्या में त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए जाने के लिए भक्तों की काफी भीड़ लग गई । ठूठीबारी कोतवाली समीप बॉर्डर पर भक्तों का वाहनों की लंबी कतार लग गई । वही अमावस्या पर्व पे पुलिस व एसएसबी जवानों द्वारा भक्तों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिखे । त्रिवेणी में हजारों की संख्या में परिवार के साथ त्रिवेणी धाम पहुंच भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई ।


