उत्तर प्रदेश
Trending

मॉक ड्रिल की तैयारियों की डीएम ने किया समीक्षा बैठक ।

महराजगंज । नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी मॉक ड्रिल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा विजय यादव को निर्देशित किया कि वे सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से कराएं। उन्होंने विशेष रूप से ब्लैक आउट जैसे कार्यक्रमों को गंभीरता से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से आपात परिस्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकती है। बैठक में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन सहित विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता की जाएगी। अभ्यास के दौरान नागरिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न संभावित परिस्थितियों, आपदाओं एवं उनसे निपटने के उपायों का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल न केवल विभागीय तैयारियों को परखने का माध्यम होती है, बल्कि आमजन में भी जागरूकता उत्पन्न करती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम विजय यादव, सीओ सदर जे.पी. तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}