उत्तर प्रदेश
Trending

मारपीट व धमकी का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर ।

महराजगंज । सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भागाटार निवासी पुष्पा देवी पत्नी गंगासागर उर्फ कोदई ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता पुष्पा देवी के अनुसार 16 जनवरी 2026 को दिन में लगभग 4:30 बजे गाली देने की बात को लेकर पूछताछ के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद में गांव के सहालम अंसारी पुत्र भोला अंसारी, सलीम अली पुत्र सैकत अली, सहादत पुत्र भोला अंसारी एवं सैकत अली पुत्र अज्ञात ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़िता के दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

 

विक्की कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}