उत्तर प्रदेश
Trending

मारपीट व धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ।

महराजगंज । सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी जोहरा पत्नी नूरुलहोदा ने अपने पाटीदार पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार 16 जनवरी 2026 को दिन में करीब 11 बजे छत पर कूड़ा रखने को लेकर विवाद हुआ, जिस दौरान पाटीदार जनतून पत्नी जिब्रील ने उनके साथ मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें अंदरूनी चोटें आईं तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने थाना सिंदुरिया पहुंचकर लिखित तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}