उत्तर प्रदेशधर्म
Trending

भिटौली में विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर निकली भव्य बाइक रैली ।

महराजगंज रविवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले सकल हिंदू समाज के विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत भिटौली क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली भिटौली चौकी से प्रारंभ होकर धर्मपुर भैंसा पुल तक पहुंची और पुनः उसी मार्ग से लौटकर भिटौली चौकी पर संपन्न हुई। बाइक रैली के दौरान भारत माता की जय, गौ माता की जय, सनातन धर्म की जय, जय श्रीराम, वंदे मातरम्, बटोगे तो कटोगे जैसे गगनभेदी नारों से भैंसा पुल से लेकर भिटौली चौकी तक का पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली में लहराते केसरिया ध्वज वातावरण को धर्ममय और ऊर्जावान बनाते नजर आए। सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक बाइक रैली में सहभागिता कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
इस अवसर पर हिंदू नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने कहा कि “सभी हिंदू भाई-भाई हैं। हमारी दीक्षा हिंदू समाज की रक्षा और एकता के लिए है। समाज के सभी वर्ग समान हैं और हमें संगठित होकर सनातन धर्म की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए।”
वहीं जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार ने कहा कि “हमें अनेकता में एकता बनाए रखते हुए सर्व हिंदू समाज के हित में निरंतर कार्य करना है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
बाइक रैली में अशोक जायसवाल, दीपू तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, राजू जायसवाल, ओसियर यादव, सनी निषाद, कृष्ण रौनियार सहित सकल हिंदू समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, जोश और धर्म के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
रैली के माध्यम से आगामी 11 जनवरी को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनजागरण और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}