उत्तर प्रदेशखेल
Trending

बसहिया बुजुर्ग में जनता क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में बसहिया ने पनियरा को हराया ।

महराजगंज । परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा बसहिया बुजुर्ग में जनता क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि काशी नाथ सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला बसहिया बुजुर्ग और पनियरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बसहिया बुजुर्ग की टीम ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि काशी नाथ सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी समान रूप से ध्यान देने की अपील की और खेल को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 40 के प्रत्याशी सोहन चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचार जन्म लेते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
मैच के दौरान ओसियर यादव, दिलीप चौधरी, रामकृपाल पांडे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ ने मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}