पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरियां में 27 बर्षीय दीपक चौहान पुत्र चन्द्रिका चौहान का शव पंखे से लटकता मिला पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्डम के लिए भेजा । प्रत्यक्ष दर्षियों के अनुसार शुक्रवार को सुबह दीपक के घर के बाहर कुछ बचचे गेंद खेल रहे थे खेल के दौरान गेंद घर के अंदर चला गया जहां दीपक चौहान का शव पंखे से लटकता देख शोर मचाना शुरु कर दिये शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दीपक चौहान अपने घर में अकेला रहता था उसके पिता चन्द्रिका चौहान अपनी पत्नी किरन के साथ काफी समय से ससुराल में रहते थे ।
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार जमीन के हिस्से को लेकर लम्बे समय से पिता पुत्र और सौतेली मां के बीच विवाद चल रहा था इसी विवाद के चलते पिता और सौतेली मां अलग रहते थे बताया जा रहा है कि मृतक की बड़ी बहन दिपना की शादी कुछ बर्ष पहले.हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती है परिवार के बिखरने और घरेलू कलह के चलते मृतक दीपक मानसिक रुप से परेशान रहता था जसकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक का शव घर में कुंडे से लटकता मिला है जो देखने से पता चल रहा है कि मामला आत्म हत्या प्रतीत हो रहा है पोस्ट मार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
