महराजगंज । परतावल नौकरी और सरकारी अनुदान दिलाने का झांसा देकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से 62 लाख रुपये और कार हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता अनीता सिंह, निवासी ग्राम जमली कुशीनगर परतावल के पिपराइच रोड स्थित अनामिका ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। आरोप है कि अगस्त 2022 में जितेंद्र श्रीवास्तव निवासी थालापार, बस्ती ने एपीआरओ पद पर नौकरी और अनुदान दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 62 लाख रुपये ले लिए। रकम बैंक खातों के माध्यम से भेजी गई। इसके अलावा आरोपी कार भी लेकर फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
आनंद पाण्डेय



