उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

दहेज उत्पीड़न के मामले में पूर्व पति समेत छह पर एफआईआर ।

महराजगंज । परतावल श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता अंजली के अनुसार, दूसरी शादी के बाद ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर 23 अक्टूबर 2025 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद व भरण-पोषण का वाद दाखिल किया है। न्यायालय से नोटिस मिलने के बाद धमकी और चरित्र हनन का भी आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पति निर्मेष, ससुर बालगोविंद, सास किरन, ननद काजल व प्रीति तथा पूर्व पति गंगासागर उर्फ वीरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

आनंद पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}