
महराजगंज । घुघली विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम अहिरौली में ग्राम प्रधान विद्रावती देवी के नेतृत्व में गरीब एवं असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के पुत्र द्वारा लगभग 200 कंबलों का वितरण किया गया।
कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। लाभार्थियों ने ग्राम प्रधान विद्रावती देवी एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यों से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलती है। कंबल प्राप्त करने वालों में जवाहिर, सुरेश, पड़ोही, बच्चन, वेचई, बुद्धिराम, बालकरन, राममिलन, भीम, विनोद, लखन बेलास सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे, जिन्होंने कंबल पाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। ग्राम प्रधान विद्रावती देवी ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार किए जाते हैं।
मनोहर सिंह
