कतरारी से पार्टी कार्यालय तक उमड़ा जनसैलाब, जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत ।

महराजगंज। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर पूरे महराजगंज में अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कतरारी एवं टोल प्लाजा से लेकर नगर के प्रमुख चौराहों और भाजपा जिला कार्यालय तक स्वागत का सिलसिला चलता रहा। जगह-जगह जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा, क्रेन से विशाल माला पहनाकर अभिनंदन और कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से पूरा जनपद उत्सवमय हो उठा।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा यह जनसैलाब जिले के राजनीतिक इतिहास का एक यादगार दृश्य बन गया। कतरारी एवं टोल प्लाजा पर जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। यहां पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ।
परतावल में निर्भय सिंह के नेतृत्व में शिवशंकर बर्मा एवं सतीश मध्देसिया ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इसके पश्चात भिटौली में जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियर एवं पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शिकारपुर में प्रमुख प्रतिनिधि धीरू सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल एवं इंद्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
गौरनिया में प्रधान रामेंद्र पटेल के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम हुआ, जबकि रामपुरवा में जिला पंचायत सदस्य अभय बहादुर सिंह एवं चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।
हनुमानगढ़ी पर मुरली निगम, सतीश वर्मा, मोहित मदन मधेशिया एवं श्याम नारायण यादव की टीम ने स्वागत किया। नगर के सक्सेना तिराहे पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सनंदन पटेल, राजीव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई भव्य स्वागत सभा
इसके उपरांत भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत सभा का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल, ईंट भट्ठा संघ, अधिवक्ता संघ, रईस मिलर संघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया। जिला पदाधिकारियों, विधायकगण एवं प्रमुख संघों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आत्मीय संबोधन में कहा कि संगठन और कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे एक कार्यकर्ता-केंद्रित नेता हैं और जनता व कार्यकर्ताओं के सहयोग, समन्वय एवं आशीर्वाद के कारण ही आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। अपने संबोधन के दौरान वे कई बार भावुक भी दिखाई दिए।उन्होंने कहा कि महाराजगंज की महान जनता और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्नेह व समर्थन उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संगठन को पार्टी की असली ताकत और पहचान बताते हुए उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही सशक्त होगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
2027 में ऐतिहासिक जीत का आह्वान
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 2017 से भी बड़ी और ऐतिहासिक जीत दिलाना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जुटना होगा।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के बदले हुए परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक समय प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश के लिए उदाहरण बन चुका है।
जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व को बताया प्रेरणास्रोत ।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठन के लिए गर्व का विषय है। वे कर्मठ, जमीनी और कार्यकर्ता-निष्ठ नेता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पंकज चौधरी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा से भरा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका गृह जनपद में पहला स्वागत कार्यक्रम जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
जिलाध्यक्ष ने व्यक्त किया आभार
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और उत्साह से भरा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद आगमन और भव्य स्वागत संगठन की एकजुटता तथा कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक प्रेम सागर पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव , समीर सिंह,सहजानंद राय युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जौनपुर से आए पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, मधुर सिंह, रामाज्ञा निषाद, दुर्गा अग्रहरी, जिला महामंत्री बबलू यादव, संजय वर्मा, प्रदीप सिंह, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, सरोज पांडेय, बंदना त्रिपाठी, मधु पांडेय, अर्चना चंद्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।



