उत्तर प्रदेश
Trending

एमजी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले, जमुनाहिया सेमीफाइनल में ।

बृजमनगंज । के एमजी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत क्वार्टरफाइनल चरण के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में कुल तीन रोमांचक मैच हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहला क्वार्टरफाइनल मुकाबला जमुनाहिया बनाम कोल्हुई के बीच खेला गया। जमुनाहिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 131 रन बनाए। जवाब में कोल्हुई की टीम 86 रन ही बना सकी और मुकाबला जमुनाहिया ने जीत लिया।
दूसरा मुकाबला बेलवादानी बनाम बंजरहा के बीच हुआ। बंजरहा की टीम केवल 73 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेलवादानी की टीम ने 74 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।
तीसरा और अंतिम क्वार्टरफाइनल मुकाबला सुगही बनाम जमुनाहिया के बीच खेला गया। जमुनाहिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 158 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जमुनाहिया के बल्लेबाज शेरू सिंह और जालंधर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कुल 21 छक्के लगाए। जवाब में सुगही की टीम 121 रन ही बना सकी। इस तरह जमुनाहिया ने यह मुकाबला 37 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}