
महराजगंज। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत शनिवार को एंटी करप्शन भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली महराजगंज में तैनात उप-निरीक्षक मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उप-निरीक्षक मोहम्मद अशरफ खान घूस लेते गिरफ्तार । गिरफ्तार उप निरीक्षक गाजीपुर जिले के जमानिया थाना अंतर्गत रामपुर कुकआंक के रहने वाले हैं। शनिवार की दोपहर 12:50 बजे भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की ट्रैप टीम के प्रभारी शिव मनोहर यादव ने आरोपित मोहम्मद अशरफ खान, उप-निरीक्षक, थाना कोतवाली महराजगंज को गिरफ्तार किया। आरोपित उप निरीक्षक ने कोतवाली थाना अंतर्गत पकड़ी खुर्द निवासी शिकायतकर्ता सईदुल्लाह से उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे में धारा घटाने के बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उप-निरीक्षक मोहम्मद अशरफ खान घूस लेते गिरफ्तार सूत्रो की माने
शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ट्रैप टीम ने योजना के तहत पवन स्वीट्स की दुकान के सामने, थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपित को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने मौके पर ही आरोपित के पास से रिश्वत की रकम बरामद की है।
फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा उप निरीक्षक अशरफ को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



