उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

स्वस्थ होने के लिए स्वच्छ जल की आवश्यक – शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ।

महराजगंज । फरेंदा तहसील क्षेत्र के आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज रुनुवा पोखरभिंडा को तविन फाउंडेशन दिल्ली द्वारा मिला शुद्ध पेयजल के लिए आ रो आज आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज रुनुवा पोखरभिंडा के बच्चों को दूषित जल पीने से बचने के लिए स्वच्छ पेयजल की योजना के अंतर्गत तविन फाउंडेशन दिल्ली द्वारा 100 लीटर प्रति घंटा छानने की क्षमता वाले आर.ओ.प्रदान किए गए । जिसका उद्घाटन तविन फाउंडेशन के संरक्षक शैलेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया ।
क्षेत्र में दूषित जल से बचाव के लिए तविन फाउंडेशन द्वारा एक “शुद्ध जल संकल्प “योजना चलाया जा रहा है l जिसमें सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं उसी क्रम में संस्था ने आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज रुनुवा पोखरभिंडा को 100 लीटर क्षमता वाले आर. ओ.का लोकार्पण फाउंडेशन द्वारा कराया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में संक्रामक बीमारियों से बचाने ,दूषित जल पीने से बचाव के लिए यह योजना चलाई जा रही है तविन फाउंडेशन द्वारा अब तक लगभग पचिसो विद्यालय में आरो, खेल की सामग्री ,शिक्षण सहायक सामग्री आदि प्रदान किया जा चुके हैं । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि हम और हमारा परिवार क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है तथा संस्था के कार्यकारी सदस्य नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हम और हमारी संस्था हमेशा क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा , स्वास्थ्य , खेल के लिए सहयोग करते रहेंगे इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य डॉक्टर ओंकार नाथ पांडे ने कहा सभी सभी बच्चे हमेशा स्वच्छ जल पिए और इसका उपयोग करें जिससे दूषित जल का प्रभाव कम हो और गंभीर बीमारियां न हो सके इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चंद्रमौली चतुर्वेदी गणेश यादव अनिल शाही बृजभान सुनील कुमार सुमन सरोज सुशील कुमार प्रतिमा मिश्रा प्रियंका श्रीवास्तव बलवंत सिंह दुर्विजय गुड्डू विश्वकर्मा सहित पूरा विद्यालय परिवार और छात्र-छात्र उपस्थित रहे l
साथ ही तविन फाउंडेशन के द्वारा कंपोजिट विद्यालय महदेवा में भी आज ही आर.ओ.का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्री मती अपर्णा शुक्ला द्वारा तविन फाउंडेशन के सस्थापक तत्सत मणि त्रिपाठी का बहुत बहुत आभार प्रकट किया गया, कार्यक्रम में संस्था के तरफ से अरविंद वर्मा, जसवंत पांडेय, अनिल त्रिपाठी और विद्यालय के शिक्षक गण, बच्चे आदि उपस्थित रहें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}