उत्तर प्रदेशशिक्षा
Trending

स्कूल में बच्चों से सफाई कार्य कराए जाने का वीडियो वायरल, अभिभावकों में नाराजगी ।

मिठौरा । के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में एक दर्जन से अधिक नाबालिग छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में सफाई सहित अन्य कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू व अन्य उपकरण देखकर अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे श्रम कराया जा रहा है, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि विद्यालय का मूल उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित व बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां स्थितियां उसके उलट दिखाई दे रही हैं। इससे बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी विद्यालय परिसर को निजी शादी समारोह के लिए उपलब्ध कराए जाने के विवाद में तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुषमा निषाद को निलंबित किया जा चुका है। इसके बावजूद एक बार फिर लापरवाही सामने आना पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच शुरू करा दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बच्चों की सुरक्षा व शिक्षण वातावरण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}