उत्तर प्रदेश
Trending

विश्व मानवाधिकार दिवस पर विधि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।

महराजगंज । लक्ष्मीपुर विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुधवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर तथा कंजर बस्ती हथियागढ़ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी देना तथा उन्हें जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मानवाधिकारों की मूल भावना, संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार, न्याय तक पहुंच, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, सुरक्षा तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्यों के साथ जुड़ा जीवन का मूल आधार है।विकास क्रम में कालिका सिंह, सुनील यादव और दीपक पाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ हैंडबिल भी वितरित किए, जिससे ग्रामीणों को अपने अधिकारों और सरकारी सहायता के बारे में सही जानकारी मिल सके।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवाधिकारों के प्रति अपनी समझ को बढ़ाया और जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}